ऎ मैरी कलम.....

ऎ मैरी कलम..... 

ऎ मैरी कलम तु सदा सच की राह पर चलना !
सच्चे ओर ईमानदारो की हौसला अफ़जाई ओर झूठो को बेनकाब करना !
सारी दुनिया जानती है कलम की ताकत को, 
तु अपनी ताकत से सदा कमजोरो की हिफ़ाजत करना !
 ऎ मैरी कलम तु सदा अन्याय के खिलाफ लड़ना !
दिन को दिन ओर रात को रात लिखना !
सच की राहो मे यु तो आते हैं कई तुफ़ान मगर ,
तु न कभी अपनी राह से भटकना !
ऎ मैरी कलम तु सदा देश मे बढ़ रहे भ्रष्टाचार को उजागर करना !
देश के रक्षक कहे जाने वाले इन वर्दीधारियो को भी ,
तु सदा नेकी ओर ईमानदारी का सबक सिखाते रहना !
ऎ मैरी कलम तु न कभी चाँदी के सिक्कों मे बिकना !
बिकती है हर चीज़ आज दुनिया के बाजार में ,
तेरी भी बोली लगेगी इन भ्रष्ट सोदागरो के राज में मगर ,
तु न कभी रुकना ओर सदा यु ही " नाना " के अल्फ़ाज लिखते रहना !!


 


Comments

Popular posts from this blog

पहली बार

म्हारा देश में......